फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona chain collapsing, 30 new infected found in 24 hours, one death, 640 active patients

टूट रही कोरोना की चेन, 24 घंटे में 30 नए संक्रमित मिले, एक मौत , 640 एक्टिव मरीज

Sun, 30 May 2021 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 May 2021 11:48 PM IST
सार

  • अचानक कम हुईं जांच, अरसे बाद सिर्फ 8931 लोगों की कोविड जांच, 144 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
Corona chain collapsing, 30 new infected found in 24 hours, one death, 640 active patients
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj

विस्तार

संगमनगरी में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना की चेन टूटती दिख रही है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या हजारों में सौ से कुछ ज्यादा है। रविवार को 24 घंटे में जिले में कोरोना के 30 नए पॉजिटिव मरीज मिले। सिर्फ एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई। 144 लोगों ने कोरोना को मात दी। एक्टिव मरीजों की संख्या 640 पर आ गई है, इस कारण जिला करोना कर्फ्यू से मुक्त होने से रह गया।
विज्ञापन

 
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 640 दर्ज की गई है। कुल 30 संक्रमित चिह्नित किए गए। एक निजी कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान एक 73 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। जिले में कुल 144 लोग स्वस्थ हुए।  
विज्ञापन

आज 97 केंद्रों, 12 बाजारों में कोरोना टीकाकरण

जिले में सोमवार को 97 केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। 18 से 44 और 45 से अधिक आयु वर्ग वालों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वहीं दो मई को कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों को दूसरी डोज भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed