{"_id":"5e6a88288ebc3ea833062796","slug":"corona-affect-two-programme-of-au-postponed-allahabad-news-ald270808864","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना की वजह से टले इविवि के दो कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना की वजह से टले इविवि के दो कार्यक्रम
विज्ञापन
Corona affect: two programme of AU postponed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा शास्त्र और आईपीएस में प्रस्तावित थे कार्यक्रम
यूजीसी से निर्देश मिलने के बाद टाला गया आयोजन
प्रयागराज। कोराना वायरस के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस माह के अंत में प्रस्तावित दो कार्यक्रम टाल दिए गए हैं। अब इविवि प्रशासन से अगला दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें से एक कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग और दूसरा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में प्रस्तावित था।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो भी सुझाव दिए गए हैं, उन पर गंभीरता से अमल किया जाए। इसी में एक उपाय यह भी है कि ऐसे किसी आयोजन से बचा जाए, जहां भीड़ इकट्ठा होनी हो। इविवि के शिक्षाशास्त्र विभाग में 30 मार्च को एनसीटीई सिल्वर जुबली सेमिनार का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर अब यह कार्यक्रम टाल दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
उधर, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में इस माह के अंत में वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन वहां भी कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर कार्यक्रम टाल दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर विश्वविद्यालय की ताईक्वाडो टीम को पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में जाने से रोक दिया था।