{"_id":"6adbc9989f18eeff1a0a6a8a","slug":"cordial-relations-between-the-bar-and-the-bench-are-essential-for-the-judicial-system-justice-shesh-mani-shukla-allahabad-news-c-3-ald1034-1003454-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बेंच के बीच मधुर संबंध न्यायिक व्यवस्था के लिए जरूरी : न्यायमूर्ति शेष मणि शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बेंच के बीच मधुर संबंध न्यायिक व्यवस्था के लिए जरूरी : न्यायमूर्ति शेष मणि शुक्ला
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में जनपद न्यायाधीश शेष मणि शुक्ला का स्वागत करते अधिवक्तागण।
बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय और मधुर संबंध न्यायिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बेहद जरूरी हैं। यह बातें जनपद न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेष मणि शुक्ला ने जिला अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में कहीं।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी और मंत्री वरुण कुमार सिंह की ओर से जिला अदालत में नवागंतुक जनपद न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेष मणि शुक्ला का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश तिवारी के विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र, महिला उपाध्यक्ष प्रिया तिवारी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुश पांडेय, संयुक्त मंत्री देवदत्त मिश्र, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय, पुस्तकालयाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय और ऑडिटर उमाशंकर मिश्र सहित संघ के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।