{"_id":"5cfea2febdec22070f681067","slug":"convocation-to-be-held-in-au-on-5th-of-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में पांच सितंबर को दीक्षांत समारोह की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में पांच सितंबर को दीक्षांत समारोह की तैयारी
Tue, 11 Jun 2019 12:05 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर दो दशक बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में वृहद दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इविवि प्रशासन पांच सितंबर को समारोह की तैयारी कर रहा है। आयोजन के लिए गठित कमेटी ने अपने स्तर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मुख्य अतिथि आदि पर निर्णय लेने के लिए बुधवार यानी 12 जून को कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्य अतिथि के तौर पर नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को बुलाने की योजना है। इसके लिए इविवि के जिम्मेदार अफसरों की कैलाश सत्यार्थी से बात भी हो चुकी है। कुलपति की ओर से प्रो. रामेंद्र सिंह को आयोजन के लिए बनी कमेटी का अध्यक्ष और डॉ. अरुण कुमार को सह अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है। 12 जून को होने वाली कमेटी की बैठक में दीक्षांत समारोह से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होनी है। इविवि में इससे पहले वर्ष 1996 में वृहद दीक्षांत समारोह हुआ था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव शामिल हुए थे।
इसके बाद केवल वर्ष 2009 में सीनेट हॉल में दीक्षांत समारोह हुआ था, लेकिन आयोजन सिर्फ औपचारिकता भर था। इसमें कुछ विद्यार्थियों को ही डिग्रियां और मेडल दिए गए थे। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर मेधावियों को मेडल दिए जाने की व्यवस्था शुरू की गई और सभी संकायों को तकरीबन 128 मेडल दिए जाते रहे। इस बार छात्रों को दीक्षांत समारोह में फिर से मेडल और डिग्रियां प्राप्त करने का मौका मिलेगा।