फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conversion: The search for the girl started, did not get success after a day's search

धर्मांतरण: युवती की शुरू हुई तलाश, दिनभर खोजबीन के बाद नहीं मिली सफलता

Sun, 27 Jun 2021 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 09:12 PM IST
सार

  • दिन भर होती रही जांच पड़ताल, फिलहाल नहीं मिला परिवार, एलआईयू भी जुटी तलाशने में

विज्ञापन
Conversion: The search for the girl started, did not get success after a day's search
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म परिवर्तन के मामले में कैंट निवासी युवती के धर्मांतरण संबंधी खुफिया इनपुट मिलने के बाद जिला पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी। रविवार को सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में कैंट इलाके में पहुंचकर पुलिस युवती व उसके परिवार के बारे में पता लगाने में जुटी रही। अशोक नगर स्थित हेस्टिंग्स रोड में बताए गए मकान नंबर के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। हालांकि दिनभर की मशक्कत के बाद भी युवती के परिवार वालों का पता नहीं लग सका। फिलहाल उसकी तलाश में पुलिस के साथ ही एलआईयू भी जुटी है।
विज्ञापन


कैंट निवासी युवती का धर्म परिवर्तन होने संबंधित इनपुट एक दिन पहले पुलिस को मिला था। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। उच्चाधिकारियों ने युवती व उसके परिवार वालों के संबंध में जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी शहर के सीओ सिविल लाइंस सुधीर कुमार को दी। जिन्होंने कैंट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मकान नंबर के आधार पर युवती के घर के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की। मोेहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन फिलहाल युवती व उसके परिवारवालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


पुलिस इनपुट के आधार पर मिले पते पर भी पहुंची लेकिन उससे संबंधित एक भवन पर स्कूल चलता मिला। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि क्रमानुसार नहीं होने के कारण यहां एक नंबर कई-कई भवनों को आवंटित है। जिसके चलते भी युवती का पता ढूढ़ने में परेशानी हुई। उधर एलआईयू भी गोपनीय तरीके से युवती के बारे में पता लगाने में जुटी रही, लेकिन देर रात तक युवती व उसके परिवारवालों का कुछ पता नहीं चल सका। मामले में डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि कुछ सूचनाएं आई हैं, जिनके आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed