{"_id":"6ade6dccb588029d7c0b3845","slug":"contractors-body-found-hanging-from-a-noose-allahabad-news-c-407-1-ggp1003-22195-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फंदे से लटका मिला ठेकदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फंदे से लटका मिला ठेकदार का शव
विज्ञापन
फोटो हनुमानगंज मृतक अंकित फाइल फोटो
हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के गोतावां गांव में रविवार सुबह एक ठेकेदार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की।
थाना क्षेत्र के गोतावां गांव निवासी 26 वर्षीय अंकित सिंह ठेकेदारी करता था। परिजनों के अनुसार, उसने गांव के एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था। साहूकार आए-दिन पैसों का तगादा करता था। इससे वह तनाव में रहने लगा था।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि रविवार सुबह कर्ज देने वाला व्यक्ति कई लोगों के साथ उनके घर आया था। पैसों को लेकर उसने अंकित के साथ-साथ माता-पिता से भी विवाद और मारपीट की थी। इसके बाद अंकित अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसके कमरे की तरफ जाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वह रोशनदान के सहारे गमछे से लटका हुआ था।
आनंदफानन में दरवाजा तोड़कर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अंकित दो भाइयों में बड़ा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक, युवक इसके पहले भी एक बार जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश कर चुका था।
मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।