फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Continued movement of the proposal until the bench

बेंच का प्रस्ताव खारिज होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 09 Jan 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Continued movement of the proposal until the bench
इलाहाबाद। हाईकोर्ट के वकीलों ने घोषणा की है कि पूर्व विधि मंत्री द्वारा हाईकोर्ट बेंच के संबंध में मांगी गई राय जब तक मुख्य न्यायाधीश खारिज नहीं कर देते हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को कड़ाके की सर्दी के बावजूद हाईकोर्ट के वकील गेट संख्या तीन पर एकत्र हुए और आंदोलन जारी रखा। महासचिव सीपी उपाध्याय ने संघर्ष समिति से अनुरोध किया कि वह प्रस्ताव पारित करें कि जब तक मुख्य न्यायाधीश द्वारा गठित समिति पश्चिमी बेंच के प्रस्ताव को खारिज नहीं कर देती है वकील आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


संघर्ष समिति ने यह प्रस्ताव पारित कर दिया है। सभा की अध्यक्षता राकेश पांडेय ने की। आमसभा की बैठक में आरके ओझा, ओपी सिंह, विष्णु सरन सिंह पुजारी, आईके चतुर्वेदी, बीएन सिंह, केके द्विवेदी, एके ओझा, निशांत त्रिपाठी, अतुल पांडेय, संतोष कुमार मिश्र, सुरेेंद्र नाथ मिश्र, केके द्विवेदी, शरद चंद्र मिश्र, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, अवधेश दुबे सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार के पूर्व महासचिव अनिल तिवारी ने पश्चिमी यूपी की बेंच पर विचार करने के लिए गठित समिति को भंग करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे हाईकोर्ट के वकीलों की जीत बताते हुए कहा कि हाईकोर्ट बचाने के लिए अधिवक्ताओं द्वारा किया गया त्याग सफल रहा है और उच्च न्यायालय ने एक कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed