फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Consumer Forum: Claims against the company for not getting the mileage of the car as per the claim

उपभोक्ता फोरम : दावे के मुताबिक कार का माइलेज न मिलने पर कंपनी के खिलाफ ठोका दावा

Fri, 10 Jun 2022 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 12:14 AM IST
सार

नैनी के दक्षिणी लोकपुर निवासी रवि प्रकाश पाठक ने अपनी पुरानी कार कंपनी के अधिकारियों के दावे पर वापस कर दी और इसी कंपनी की नई कार छह लाख रुपए खर्च करके खरीदी। कंपनी के अधिकारियों के द्वारा यह दावा किया गया था कि यह कार 20.98 प्रति किलोमीटर का माइलेज देगी।

विज्ञापन
Consumer Forum: Claims against the company for not getting the mileage of the car as per the claim
कार - फोटो : demo

विस्तार

कार कंपनी के दावे के मुताबिक माइलेज न मिलने पर दाखिल दावा याचिका पर सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम ने नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तिथि तय की है।

विज्ञापन



नैनी के दक्षिणी लोकपुर निवासी रवि प्रकाश पाठक ने अपनी पुरानी कार कंपनी के अधिकारियों के दावे पर वापस कर दी और इसी कंपनी की नई कार छह लाख रुपए खर्च करके खरीदी। कंपनी के अधिकारियों के द्वारा यह दावा किया गया था कि यह कार 20.98 प्रति किलोमीटर का माइलेज देगी। जबकि कार ने 11 किलोमीटर से ज्यादा माइलेज नहीं दिया। इसकी शिकायत कंपनी से की तो जवाब यह मिला कि जब पहली सर्विस हो जाएगी तब यह माइलेज मिलेगा।

विज्ञापन

तीन सर्विसिंग के बाद भी नहीं मिला दावे के मुताबिक माइलेज

पहली सर्विस के लिए जितने किलोमीटर गाड़ी चलनी चाहिए, उतने का तेल खर्च कर दिया। जब इसके बाद भी माइलेज दावे के मुताबिक नहीं मिला तो पुन: इसकी शिकायत की गई। इसी प्रकार कंपनी ने प्रत्येक सर्विस के बाद दावे के मुताबिक माइलेज मिलने का दावा किया। इस तरह तीन सर्विस गाड़ी की हो गई और इसके लिए गाड़ी को 10 हजार किलोमीटर चलाया।


याची ने कहा कि चलाने में दो लाख रुपये का पेट्रोल फूंक दिया लेकिन जब इसके बाद भी दावे के मुताबिक माइलेज नहीं मिला तो कंपनी में इंजीनियर को बुलाकर तमाम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर माइलेज चेक किया लेकिन कंपनी का दावा फेल हो गया और इंजीनियर ने भी हाथ खड़े कर दिए। मजबूरी में खरीददार ने जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम में कंपनी की शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed