फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Construction of National Law University will start soon, will be built in 24 acres in Jhalwa, Rs 220 crore will be spent

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निर्माण जल्द होगा शुरू, झलवा में 24 एकड़ में बनाया जाएगा, 220 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sat, 04 Sep 2021 09:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 09:28 AM IST
सार

विधि विश्वविद्यालय की स्थापना यहां 24 एकड़ में की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के साथ छात्रों के लिए कक्षाएं, आठ सौ लोगों के एक साथ बैठने के लिए एक ऑडिटोरियम, शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कई तरह के आवास, छात्र-छात्राओं के लिए अलग से हॉस्टल बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Construction of National Law University will start soon, will be built in 24 acres in Jhalwa, Rs 220 crore will be spent
लॉ

विस्तार

विधि की पढ़ाई के लिए प्रयागराज जल्दी ही हब बनेगा। इसके लिए शासन स्तर से कवायद चल रही है। झलवा में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए लखनऊ में ही टेंडर जारी कर दिया है। जल्दी ही टेंडर आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस काम को कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्माण खंड एक के जूनियर अभियंताओं की टीम मौके पर लगा दी है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए इसे और गति दे दी गई है। इसके निर्माण में कुल 220 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन


विधि विश्वविद्यालय की स्थापना यहां 24 एकड़ में की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के साथ छात्रों के लिए कक्षाएं, आठ सौ लोगों के एक साथ बैठने के लिए एक ऑडिटोरियम, शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कई तरह के आवास, छात्र-छात्राओं के लिए अलग से हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसे नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया बंगलूरू यूनिवर्सिटी की तर्ज पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया 18 एकड़ में बना है। पहले चरण में यहां 80 सीटों की व्यवस्था की जाएगी। इसमें डिप्लोमा, डिग्री पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही न्यायिक व अन्य विधि सेवाएं, विधि निर्माण, विधि सुधार के क्षेत्र में शोध की सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहीत कर ली गई है। अब टेंडर आवंटित होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2003 में हुई थी विधि विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा 
प्रयागराज में विधि विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा आठ जनवरी 2003 में हुई थी। तब शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में विधानसभा की विशेष बैठक आयोजित की गई थी। उस समय प्रदेश में भाजपा-बसपा की साझा सरकार थी और बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश की सीएम थीं। 


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे कुलाध्यक्ष
विधि विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे। कुलाधिपति ही विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति करेंगे। विवि में महापरिषद, कार्य परिषद, शैक्षिक परिषद, वित्तीय समिति का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed