फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Construction of high court-nanny flyover extended

हाईकोर्ट-नैनी फ्लाईओवर के निर्माण की अवधि बढ़ी

Sun, 02 Sep 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Construction of high court-nanny flyover extended
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट और नैनी फ्लाईओवर का निर्माण 31 अक्तूबर तक पूरा नहीं हो सकेगा। कुंभ से पहले पूरा होने वाले सात रेलवे ओवर ब्रिज और दो फ्लाईओवर समेत 10 पुलों के निर्माण की हकीकत देखने पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक उत्तम कुमार गहलोत से अफसरों ने इन दोनों पुलों के लिए और समय देने का आग्रह किया। निरीक्षण के बाद सेतु निगम के एमडी ने अधिकता को देखते हुए इन दोनों पुलों के निर्माण के लिए पखवारे भर की समय सीमा बढ़ा दी है। उन्होंने इन दोनों पुलों को पूरा करने की तिथि 15 नवंबर तय की है, जबकि अन्य पुलों को निर्माण सरकार की ओर से निर्धारित तिथि 31 अक्तूबर तक ही पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कुंभ से पहले पुलों का निर्माण पूरा कराने के राज्य सरकार के दबाव के बीच यहां पहुंचे सेतु निगम के एमडी गहलौत ने निर्माणाधीन सभी 10 पुलों का निरीक्षण किया। नैनी में उन्हें बताया गया कि अभी वह पुल निर्माण के लिए चिह्नित 20 भवनों की पीडब्ल्यूडी की ओर से रजिस्ट्री कराना बाकी है। रजिस्ट्री के बाद मुआवजा राशि का भुगतान कर उन भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद वहां फ्लाईओवर निर्माण में गति आएगी। इसी तरह फूलपुर में भी निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में अतिक्रमण की बाधा से अफसरों ने एमडी को अवगत कराया। वहां चिह्नित किए गए छह भवनों को तोड़ा जाना है। इसके बाद ही काम आगे बढ़ सकेगा। इसी तरह हाईकोर्ट फ्लाईओवर के लिए अभी 34 बीम और 24 स्लैब की ढलाई का काम होना है। ऐसे में सेतु निगम के अधिकारियों ने एमडी से आग्रह किया कि हाईकोर्ट और नैनी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए समयावधि बढ़ाई जानी चाहिए।  इसके बाद एमडी ने निर्माण कार्य की समीक्षा की और अपने स्तर से हाईकोर्ट और नैनी फ्लाईओवर के लिए 15 दिन की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वाराणसी फ्लाईओवर हादसे से सबक लेते हुए यूपी राज्य सेतु निर्माण निगम के एमडी ने इलाहाबाद में कुंभ के तहत बनने वाले पुलों के निर्माण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। बिना ब्लॉक लिए स्लैब की ढलाई या शिफ्टिंग किसी भी दशा में न की जाए। ऐसे संबंधित रूट पर ऐसे कार्य आरंभ कराने से पहले उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सेतु निगम के एमडी ने निर्माणाधीन सात आरओबी और ससुर खदेरी नदी पर प्रस्तावित पुल को 31 अक्तूबर तक हल हाल में पूरा कराने का निर्देश अभियंताओं को दिया है।  उन्होंने करछना के अलावा रामबाग, एमएनआईटी बेगम बाजार फूलपुर और ससुर खदेरी नदी पर बन रहे पुलों की स्थिति के मुआयने के बाद कहा कि किसी भी तरह की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


हाईकोर्ट फ्लाईओवर के निर्माण की अवधि बढ़ाए जाने के बाद कानपुर -इलाहाबाद रूट पर लिए गए ब्लॉक की अवधि को भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसा हुआ तो इस मार्ग पर नवंबर तक जाम की जहमत झेलनी पड़ सकती है। इस पुल के लिए सात अगस्त से सात अक्तूबर तक दो महीने के लिए यह रूट बंद किया गया है। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि अगर बारिश नहीं हुई और काम में व्यवधान नहीं आया तो हमारी कोशिश होगी कि पहले से निर्धारित अवधि में ही बीम की ढलाई पूरी कर ली जाए। अगर संभव नहीं हुआ तो ब्लॉक बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed