फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment Examination: Live monitoring of footage of every examination centre

सिपाही भर्ती परीक्षा : हर परीक्षा केंद्र के फुटेज की लाइव निगरानी, कमांड सेंटर से कनेक्ट किए गए कैमरे

Sat, 17 Feb 2024 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

जिले के 126 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच चल रही है। करीब करीब 69 हजार परीक्षार्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। निगरानी के लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
Constable Recruitment Examination: Live monitoring of footage of every examination centre
सोरांव के एक केंद्र पर चल रही है सिपाही भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। यह परीक्षा आज और कल दो दिन होनी है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की लाइव निगरानी की जा रही है। इसके लिए पुलिस लाइन में एक कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से कनेक्ट भी किया गया है। फुटेज की निगरानी के लिए परीक्षा अवधि में अफसर खुद कंट्रोल रूम में मौजूद  हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा के लिए जनपद में कुल 126 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर एक सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। इन कैमरों के फुटेज की लाइव निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन स्थित कमांड सेंटर में ही इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कोराव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज शिकरों में एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में एंबुलेंस से उसे सीएचसी कोरांव में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

Constable Recruitment Examination: Live monitoring of footage of every examination centre
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र पर खड़े अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से किया गया है कनेक्ट

परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों को सीधे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है। इसमें एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है। स्क्रीन पर हर परीक्षा केंद्र पर लगे कैमरों के फुटेज को लाइव देखने का इंतजाम किया गया है। कंट्रोल रूम में बैठकर अफसर एक साथ 16 कैमरों के फुटेज को इस स्क्रीन पर देख पा रहे हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर किसी एक केंद्र पर लगे एक कैमरे के जरिए परीक्षा कक्ष में हो रही गतिविधियों की निगरानी भी कर रहे हैं। 

परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर ओएमआर शीट के सकुशल जमा कराए जाने तक की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा के जनपदीय नोडल अफसर डीसीपी प्रोटोकॉल व ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा शुचितापूर्ण व शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के संबंध में सभी इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यहां से लाइव निगरानी की जा रही है।

Constable Recruitment Examination: Live monitoring of footage of every examination centre
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र पर खड़े अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

बायोमीट्रिक के साथ फेस रिकग्निशन, आइरिस स्कैनिंग भी

अभ्यर्थियों की पहचान के लिए बायोमीट्रिक के साथ ही फेस रिकग्निशन तकनीक का भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसके अलावा संदेह की स्थिति में आइरिस स्कैनिंग से भी अभ्यर्थी की पहचान की जा रही है।            

सुबह कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए गए प्रश्न पत्र

प्रश्नपत्र सुबह कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए गए। कोषागार से स्टेटिक मजिस्ट्रेट सशस्त्र जवानों की सुरक्षा में प्रश्नपत्र अपनी निगरानी में सुरक्षित तरीके से केंद्रों पर पहुंचाए गए। जिले में 69 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 174 स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। साथ ही तीन उड़न दस्तों का भी गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed