फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment: About 28 thousand candidates left the exam in three days

सिपाही भर्ती : तीन दिनों में करीब 28 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 2.28 लाख जारी किए गए हैं एडमिट कार्ड

Mon, 26 Aug 2024 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 03:51 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर रविवार को कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यह सुरक्षा दोनों पालियों में देखने को मिली। केंद्र के अंदर जाने पर पुलिस का कड़ा पहरा था। कई लेयरों में अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई।

विज्ञापन
Constable Recruitment: About 28 thousand candidates left the exam in three days
पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंची अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करती महिला सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिपाही भर्ती 2024 के लिए तीसरे दिन हुई परीक्षा में 22 फीसदी अभ्यर्थी गायब रहे। कुल 45 हजार में से महज करीब साढ़े 35 हजार अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी है। पहले व दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर रविवार को कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यह सुरक्षा दोनों पालियों में देखने को मिली। केंद्र के अंदर जाने पर पुलिस का कड़ा पहरा था। कई लेयरों में अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक हुई। दोनों ही पालियों में कुल 35,744 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था।
विज्ञापन


शाम को परीक्षा छूटने के बाद पता चला कि इसमें करीब 78 फीसदी ही अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, सिपाही भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि तीसरे दिन की परीक्षा में करीब 22 फीसदी अभ्यर्थी गायब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 व 31 अगस्त को होगी परीक्षा

डीसीपी ने बताया कि लगातार तीन दिन परीक्षा होने के बाद अब इसे चार दिन के लिए विराम दे दिया गया है। अब परीक्षा की अगली तारीख 30 और 31 अगस्त है। बता दें कि इससे पहले 23 व 24 25 अगस्त को परीक्षा हुई थी। कुल पांच दिन होने वाली इस परीक्षा में 2:28 लाख एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अबत क हुए तीन दिन के परीक्षा में लगभग 28 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed