{"_id":"5d0bd6968ebc3e667f4c549b","slug":"constable-gd-exam-result-announced-534052-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल जीडी परीक्षा का परिणाम घोषित, 534052 सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल जीडी परीक्षा का परिणाम घोषित, 534052 सफल
Fri, 21 Jun 2019 12:25 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
ssc constable gd 2018
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, राइफल मैन जीडी, असम राइफल (कांस्टेबल जीडी) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा 2018 के लिए 11 फरवरी से 11 मार्च 2019 के बीच ऑनलाइन हुई थी। परीक्षा में शामिल 30.41 लाख परीक्षार्थियों में कुल 534052 सफल हुए हैं। आयोग की ओर से महिला एवं पुरुष वर्ग का परिणाम अलग-अलग घोषित किया गया है। घोषित परिणाम में महिला वर्ग में सफल अभ्यर्थियों में 68420 शामिल हैं जबकि पुरुष में 465632 सफल हुए हैं। चुने गए अभ्यर्थी अगले दौर में पीएसटी और पीईटी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
आयोग की ओर से जारी परिणाम में महिला वर्ग में एसएसएफ के लिए कुल 750, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 46182, बार्डर क्षेत्र के लिए 7841 एवं नक्सल क्षेत्र प्रभावित क्षेत्र में भर्ती के लिए 13647 अभ्यर्थी सफल हुई हैं। पुरुष वर्ग में एनआईए और एसएसएफ के लिए कुल 4029, राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्र के लिए 312736, बार्डर क्षेत्र के लिए 51865, नक्सल क्षेत्र के लिए 97002 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जारी परिणाम में 34 परीक्षार्थियों को परीक्षा में अनुचित साधन के उपयोग में डिबार कर दिया गया है। आयोग की ओर से परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की परीक्षा के लिए संबंधित सीएपीएफ, सीआरपीएफ सहित अन्य एजेंसियों की ओर से पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन