{"_id":"5dab6ad38ebc3e01830a2c01","slug":"constable-bharti-allahabad-news-ald258011078","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती 2018 के रिक्त पदों को भरने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती 2018 के रिक्त पदों को भरने का निर्देश
विज्ञापन
Constable Bharti
कांस्टेबल भर्ती के रिक्त पदों को भरने का निर्देश
वर्ष 2018 की भर्ती में रिक्त रह गए 2889 पद
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया कि कांस्टेबल भर्ती 2018 में रिक्त रह गए पदों को चयन सूची के योग्य अभ्यर्थियों से भरने पर विचार कर निर्णय लिया जाए। कांस्टेबल भर्ती में नागरिक पुलिस के लिए 23520 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। चयन के बाद तमाम अभ्यर्थियों के ज्वाइन नहीं करने और कई अन्य कारणों से 2889 पद रिक्त रह गए हैं। इसे लेकर अवनीश कुमार और 74 अन्य अभ्यर्थियों ने याचिकाएं दाखिल की थी। याचिकाओं पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने सुनवाई की।
अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि याचीगण कांस्टेबल भर्ती में शामिल हुए और सभी चरणों की परीक्षा उत्तीर्ण की। अंतिम चयन परिणाम 18 फरवरी 2019 को जारी हुआ। कुछ अंक कम रह जाने के कारण वह चयनित नहीं हो सके। चयन परिणाम में कुल 23238 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। 20349 ने ज्वाइन किया, जबकि 2889 पदों पर किसी ने ज्वाइन नहीं किया। यदि रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जाए तो याचीगण का चयन हो सकता है। कोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड को रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर विचार कर निर्णय लेने के लिए कहा है।