{"_id":"5ca11f21bdec2214216cd2de","slug":"consisting-of-one-another-passionate-pupil","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे से मिलकर भावुक हुए पुरा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे से मिलकर भावुक हुए पुरा छात्र
Mon, 01 Apr 2019 01:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में रविवार को पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह एवं कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुमन अग्रवाल ने पुरा छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पहले सत्र की अध्यक्षता कॉलेज के वरिष्ठ पुरा छात्र जनार्दन सिंह ने की। इलाहाबाद में अपर जिला जज के पद पर रह चुके जनार्दन सिंह 43 वर्ष पहले कॉलेज में बिताए गए क्षणों को याद कर भावुक हो गए। कॉलेज के छात्र रहे चुके प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य राहू शुक्ला ने भी छात्र जीवन की यादें साक्षा कीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुरा छात्र राजीव सोनी, अमित त्रिपाठी, त्रिलोकी पांडेय रजनीश कुमार, विजय द्ववेदी, संजय बनौधा, केशव उपाध्याय, विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पुरा छात्रों ने कॉलेज की बेहतरी के लिए कई सुझाव दिए। इस मौके पर पुराछात्र संगठन बनाने एवं इसके नियमित आयोजन पर पुरा छात्रों एवं कॉलेज प्रशासन के बीच सहमति बनी।
विज्ञापन