{"_id":"63a73a39e4cd4a6f495a0bfd","slug":"congressmen-will-be-registered-to-join-the-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों का होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों का होगा रजिस्ट्रेशन
Sat, 24 Dec 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:13 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि शहर कांग्रेस कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन फोटो जिलाध्यक्ष को देना होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर ग्रामीण इलाकों में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
छत्त्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी का स्वागत करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने वाली है। इसे लेकर शनिवार को जीरो रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शामिल होना है तो प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जिसके लिए सभी को अनिवार्य रूप से यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि शहर कांग्रेस कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन फोटो जिलाध्यक्ष को देना होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर ग्रामीण इलाकों में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता जिला शहर अध्यक्ष ने प्रदीप अंशुमन और संचालन हसीब अहमद ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, करमचंद बिंद, शहर कांग्रेस महासचिव मोहम्मद इरफान, रघुनाथ द्विवेदी, आशीष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन