फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressmen showed strength through Bharat Jodo Yatra, campaign will run for 12 days

प्रयागराज : भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत, 12 दिनों तक चलेगा अभियान

Sun, 11 Dec 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 08:05 PM IST
सार

यूपी के पूर्वांचल में जनता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस 450 किलोमीटर की पदयात्रा 22 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त होगी। प्रयागराज से प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 12 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा की भी शुरूआत हो गई है।

विज्ञापन
Congressmen showed strength through Bharat Jodo Yatra, campaign will run for 12 days
Prayagraj News : भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मनकामेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन अर्चन व रूद्राभिषेक के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकली। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में कांग्रेस भीड़ जुटाने में कामयाब हुई। करीब हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में कांग्रेस का झंडा लिया यात्रा में शामिल हुए। मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा पुराने शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई, लीडर रोड पर समाप्त हुई। 

विज्ञापन



यूपी के पूर्वांचल में जनता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस 450 किलोमीटर की पदयात्रा 22 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त होगी। प्रयागराज से प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 12 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा की भी शुरूआत हो गई है। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, महासचिव मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, विवेकानंद पाठक समेत कई नेता यात्रा में शामिल हुए। मनकामेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन के बाद कांग्रेस सेवादल ने परंपरागत तरीके से ध्वज वंदन किया। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज प्रांतीय अध्यक्ष को देकर यात्रा शुरू की।

विज्ञापन

Congressmen showed strength through Bharat Jodo Yatra, campaign will run for 12 days
Prayagraj News : भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

यह यात्रा कीडगंज, कोठापार्चा, बहादुरगंज, कोतवाली, रानी मंडी, अटाला, नुरूल्लारोड, खुल्दाबाद चौराहा, नखासकोना होते हुए लीटर रोड पर समाप्त हुई। लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान अजय राय ने कहा कि यह यात्रा नफरत और हिंसा के खिलाफ है, जिसे देश में फैलाया जा रहा है। भाजपा का तरीका यही है। यात्रा में जिलाध्यक्ष अरूण तिवारी, सुरेश यादव, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, अभय अवस्थी, हसीब अहमद, सुशील तिवारी, जतिेंद्र राय, मोहम्मद इरफान, तस्लीमउद्दीन, फुजैल हाशमी, वसीम अंसारी, हरिकेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

Congressmen showed strength through Bharat Jodo Yatra, campaign will run for 12 days
Prayagraj News : भारत जोड़ो यात्रा के पहले मनकामेश्वर मंदिर में पूजन करते अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।

नहीं नजर आए प्रमोद तिवारी व अनुग्रह नारायण सिंह
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। ऐसे में यह यात्रा कांग्रेस के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी व पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह इस यात्रा में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed