फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   congressi do shradhha karma on sangam for state government fail law and order

बढ़ रहे अपराध से नाराज कांग्रेसियों ने किया कानून-व्यस्था का पिंडदान

Fri, 24 Jul 2020 07:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
congressi do shradhha karma on sangam for state government fail law and order
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रयागराज में कांग्रेसजनो ने संगम तट पर कानून-व्यवस्था का श्राद्ध, पिंडदान और विसर्जन संगम तट पर किया ! संगम तट पर कांग्रेस जनों ने अपराध रोकने में फेल हुए योगी सरकार एवं उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को जंगलराज करार देते हुए मुंडन कराया। विधि विधान से पिंडदान संगम के पवित्र जल में करके पिंड विसर्जित कर अपना आक्रोश प्रकट किया।

विज्ञापन

 

congressi do shradhha karma on sangam for state government fail law and order
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दोपहर 12:00 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दर्जनों कांग्रेसी संगम तट पर इकट्ठा हुए और मुंडन करा कर विधि-विधान पूर्वक उत्तर प्रदेश सरकार का पिंड, जौ के आटे से बनाया गया तथा पंडे के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के उस पिंड को बा कायदे संगम में विसर्जित कर दिया !

विज्ञापन
विज्ञापन

congressi do shradhha karma on sangam for state government fail law and order
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पुरी तरह असफल हो चुकी है। कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। अभी विगत दिनों कानपुर में संजीत यादव का अपहरण हुआ था। 3000000 रूपए देने के बावजूद अपहरणकर्ताओं ने संजीत की हत्या कर दी। जिससे लगता है अपराधी सत्ता के संरक्षण में फल फूल रहे हैं।

विज्ञापन

congressi do shradhha karma on sangam for state government fail law and order
prayagraj news - फोटो : prayagraj

संजय तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधियों के लिए सुरक्षित घर बन गया है। विगत दिनों बेटी बचाते बचाते पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या हो गई पर सरकार चिन्मयानंद का रेप का केस वापस लेने की प्रक्रिया में है। प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने कहा, योगी सरकार न्याय करने के बजाए लोगों से धन उगाही में व्यस्त है।

 

मंत्री विधायक और सांसद सत्ता के मद में मस्त हैं। देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है। मध्यमवर्ग के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया और यह लोग सिर्फ शासक बन कर रह गए हैं। क्योंकि उनका सपना था देश पर शासन करना हुकूमत करना और जनता को प्रजा बना कर रखना। आगे कहा कि आज अपराध इस कदर बढ़ गया हैं कि छेड़छाड़ का विरोध करने वाला पत्रकार विक्रम जोशी गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी सुनी नहीं गई और उसकी भी हत्या हो गई आज उत्तर प्रदेश हत्या में नंबर वन पर है।

 

सभी कांग्रेसजनो ने राष्ट्रपति से गुहार लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को बरखास्त करने की मांग की। सुरेश यादव,अखिलेश यादव,अनिल पाडेय , पुनम सिह,प्रदीप नारायण, अभिषेक पाडेय, श्रीश दुबे, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, बब्लू सिब्तैन, ब्रिजेश गौतम, आदि लोग मौजूद थे !

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed