{"_id":"5ef09e308ebc3e433f0b437d","slug":"congressi-dimosntrat-dm-office-dimand-of-judicial-investigation-on-teachar-appointment134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती के मामले में कांग्रेसियों का डीएम कार्यालय पर हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती के मामले में कांग्रेसियों का डीएम कार्यालय पर हल्ला बोल
Mon, 22 Jun 2020 07:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती मामले में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले के विरोध में सोमवार को जिला शहर कांग्रेस के संयुक्त कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस दौरान प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने अपर जिलाधिकारी नगर अशोक कनौजिया को अपनी मांगों का दो सूत्रीय पत्र सौंपकर शिक्षक भर्ती घोटाले की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
शहर अध्यक्ष नफीस अनवर और गंगापार अध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने संयुक्त बयान में कहा की जीरो टोरलेंस पर बखान करने वाली प्रदेश सरकार भर्ती घोटाले के आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस के नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने बताया कि शिक्षक भर्ती घोटाला प्रतियोगी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है।
पीसीसी सदस्य संजय तिवारी और छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घोटाले को योगी सरकार की नाकामी बताया। आक्रोशित कांग्रेसियो ने कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि समेत अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

प्रदर्शन करने वालो में: नफीस अनवर, रामकिशुन पटेल, मुकुन्द तिवारी, सुरेश यादव, संजय तिवारी, अजय सिंह, हसीब अहमद, कुशनवेदा फारूकी, आशीष पाण्डेय, जावेद उर्फी, सत्या पांडेय,आरके गौतम अंजुम नाज़, अखिलेश यादव, अनिल पांडेय, श्रीशचंद्र दुबे, सिब्बतैन बब्लू, मकसूद रिज़वी, राजकुमार शुक्ला, इश्तेयाक अहमद, राकेश श्रीवास्तव, किशोर, तालिब अहमद, इरशाद उल्ला, फ़ुजैल, इरफानउल हक, बृजेश गौतम आदि लोग मौजूद थे।