{"_id":"5f1ee42b8ebc3e63b05e7d84","slug":"congressi-demonstrate-on-rajasthan-ishu71","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सरकार के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान सरकार के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेसी।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
प्रयागराज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओ को हिरासत में लेने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने सिविल लाइन्स स्थित सुभाष चौराहे पर पहुँचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियो को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने बीजेपी सरकार पर दमन की राजनीती करने का आरोप लगाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर का कहना था की बीजेपी जनता की चुनी सरकार को खरीद फरोख्त के बल पर गिराने की साजिश कर रही है। गंगापार जिला अध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने इसे लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता हसीब अहमद का कहना था कि बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा देश के सामने उजागर हुआ है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां उनके खिलाफ महामारी एक्ट सहित तीन कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए कांग्रेसियो में नफीस अनवर, रामकिशुन पटेल, हसीब अहमद, सिब्बतैन बब्लू, विजय यादव, इरशाद उल्ला, कामेश्वर सोनकर, गुलाम साबिर, शुभम शुक्ला, हरदेव सिंह, मो०हसीन आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।