फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress workers expressed their anger against power cuts and surrounded the Executive Engineer

Prayagraj : विद्युत कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

Sat, 23 May 2026 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2026 06:13 PM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रातभर हो रही अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से परेशान कांग्रेसियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा।

विज्ञापन
Congress workers expressed their anger against power cuts and surrounded the Executive Engineer
सिविल लाइंस उपकेंद्र में विद्युत विभाग के एक्सईएन का घेराव करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रातभर हो रही अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट से परेशान कांग्रेसियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइंस एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यहां पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। प्रदर्शन की सूचना पाकर एक्सईएन मौके पर पहुंचे। इसके बाद एक्सईएन का घेराव कर नारेबाजी की और बिजली कटौती बंद  करने की मांग की।

विज्ञापन





कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की पिछले एक सप्ताह से शहर के अधिकांश इलाके में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रातभर बिजली गायब रहती है, जिससे लोग न सो पा रहे हैं और न पानी की व्यवस्था कर पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि हर साल गर्मी से पहले बिजली विभाग तैयारी के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत हर बार लोगों को अंधेरे में छोड़ देती है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने शहर में बदहाल विधुत आपूर्ति को जल्द बहाल किये जाने की मांग की। अधिशासी अभियंता शशांक गुप्ता ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकुंद तिवारी, प्रवक्ता हसीब अहमद, मनोज पासी, अरशद अली, दीपचंद्र शर्मा, मो०हसीन, लोहा सिंह पटेल, शकील अहमद, रोहित कुशवाहा, राकेश पटेल समेत आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed