{"_id":"6133ab818ebc3eca8223a305","slug":"congress-workers-are-getting-ready-against-anti-people-government-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनविरोधी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता हो रहा तैयार: प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनविरोधी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता हो रहा तैयार: प्रियंका
Sat, 04 Sep 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:53 PM IST
सार
प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की लाइन को स्पष्ट किया। कहा कि प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान के तहत यूपी में 700 ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। पार्टी के ट्रेनिंग कैंप के जरिए दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शनिवार को कांग्रेस की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को शहर और यमुनापार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक साथ वर्चुअली संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। शहर में हाईकोर्ट स्थित निजी गेस्ट हाउस में और यमुनापार में मेजा रोड स्थित निजी होटल में आयोजित प्रशिक्षित कार्यक्रम में पदाधिकारियों से कहा कि उनकी तैयारी जनविरोधी सरकार के खिलाफ हो रही है। वे लोकतंत्र को बचाने के लिए मैदान में हैं।
प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की लाइन को स्पष्ट किया। कहा कि प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान के तहत यूपी में 700 ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। पार्टी के ट्रेनिंग कैंप के जरिए दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। उत्तर प्रदेश के अब तक 63 जिलों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
महंगाई, बरोजगारी, कानून व्यवस्था सभी मुद्दों पर सरकार फेल हुई है। प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअली माध्यम से शामिल हुईं प्रियंका ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य उन्हें हर स्तर पर तैयार रहना है। उन्होंने कार्यकर्ता को घर-घर जाकर कांग्रेस का संदेश पहुंचाने को कहा। संबोधन के दौरान ही नेटवर्क कट गया, इसके बाद वह प्रशिक्षण कार्यक्रम से नहीं जुड़ नहीं सकीं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग, कांग्रेस की विचारधारा, भाजपा और आरएसएस का सच जैसे गहन मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। शिविर में 323 नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण हासिल किया। जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, नफीस अनवर, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, किशोर वार्ष्णेय, विनय दुबे, अल्पना निषाद, मीरा देवी, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, विवेक पांडेय, मंजू संत, डॉ. दिनेश सोनी, फुजैल हाशमी, रामछबीले मिश्रा, मो. हसीन, सुनील पटेल, अतुल तिवारी, शकील अहमद, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।