फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress showcases road show electoral strengths

कांग्रेस ने रोड शो निकाल दिखाई चुनावी ताकत

Fri, 09 Mar 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 09 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congress showcases road show electoral strengths
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव का चुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अपनी ताकत दिखाई। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र को साथ लेकर राजबब्बर ने शहर के बड़े इलाके में रोड शो निकाला। आनंद भवन से शुरू हुए रोड शो का शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। कटरा, कर्नलगंज सहित पुराने मुस्लिम इलाके में रोड शो का भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन


रोड शो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सामने पहुंचने पर छात्रों ने राजबब्बर का स्वागत किया। इसके बाद कचहरी में अधिवक्ताओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। हिंदू छात्रावास, हनुमान मंदिर चौराहा, सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया गया। रोड शो के आगे-आगे बड़ी संख्या में पैदल कार्यकर्ता राहुल गांधी और राजबब्बर जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। यात्रा में 100 अधिक दो पहिया और इतने ही चार पहिया वाहन शामिल रहे। यात्रा के दौरान दूसरे और तीसरे रथ पर वरिष्ठ कांग्रेसजन सवार थे।
विज्ञापन


यात्रा का खुल्दाबाद, काटजू रोड और नखास कोहना में लोगों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। लीडर रोड, जानसेनगंज, फायर बिग्रेड चौराहा, मेडिकल चौराहा होते हुए बालसन चौराहे पर संपन्न हो गई। रोड शो में कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अनुग्रह नारायण सिंह, नसीब पठान, शेखर बहुगुणा, डॉ.राजेश मिश्रा, सिराज मेंहदी, नदीम अशरफ  जायसी, दिग्विजय सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, विजय मिश्र, बाबा अभय अवस्थी, प्रदीप मिश्र अंशुमन, आलोक पांडेय, जावेद ऊर्फी, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, तस्लीमुद्दीन, तलत अजीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रोड शो के समापन के बाद बालसन चौराहे पर आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने छात्रों की नब्ज छूने का प्रयास किया। एसएससी कार्यालय पर अनशन पर बैठे छात्रों के मुद्दे का समर्थन करते हुए राजबब्बर ने कहा कि प्रतियोगी छात्र भाजपा सरकार के गठन के बाद परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं परंतु सरकार उनका सुन नहीं रही। उन्होंने छात्रों की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया। अब छात्रों को प्रधानमंत्री रोजगार के नाम पकौड़ा बेचने की बात करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने बालसन चौराहे की सभा में मांग उठाई कि प्रदेश सरकार शहर के सबसे चर्चित डॉ. एके बंसल हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार डॉ. बंसल के हत्यारों को साल भर से अधिक का समय बीत जाने पर भी नहीं पकड़ सकी है। उन्होंने कहा इलाहाबाद में भी दो नीरव मोदी हैं जो बैंकों का बड़ा पैसा दबा कर बैठे हैं। उसमें सत्ताधारी दल का एक मंत्री और विधायक शामिल हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर में प्रदेश में खनन पर रोक के बाद भी प्रदेश में सरकारी भवन निर्माण और पुल का निर्माण कैसे हो रहा है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने वाले पीएम 4 वर्षो में 4 लाख से भी कम लोगों को नौकरी दे सके हैं। उन्होंने दावा किया कि 2019 में मोदी सरकार सत्ता में वापस नहीं आएगी। जनसभा में मौजूद पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ही देश में सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी प्रत्याशी मनीष मिश्रा ने अपनी जीत का भरोसा दिलाते हुए जनता से कहा कि वे फूलपुर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।


सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने किया। जनसभा में डॉ. राजेश मिश्रा, मणि शंकर पांडेय, दिग्विजय सिंह, विजय मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, तलत अजीम, मतेश सोनकर, तस्लीम उद्दीन, जय सिंह यादव, अभय अवस्थी, जवाहर दिवाकर, शिव मनोरथ शुल्का, अनिल पांडेय, अल्पना निषाद, डॉ. सत्या पांडेय, चमन रावत आदि मौजूद थे। संचालन युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र तिवारी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके बाद राजापुर और दारागंज के सभाओं को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने रोड शो निकालने से पूर्व पार्टी प्रत्याशी मनीष मिश्र के गांव जमुनीपुर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा से पूर्व उन्होंने जमुनीपुर-कोटवा गांव में स्थित माता ऐंद्री देवी का दर्शन-पूजन भी किया। सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेएन मिश्र ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed