{"_id":"6165d2298ebc3e656d1a3c99","slug":"congress-leader-made-varun-gandhi-s-poster-with-sonia-viral-called-for-answers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने सोनिया संग वरुण गांधी का पोस्टर किया वायरल, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता ने सोनिया संग वरुण गांधी का पोस्टर किया वायरल, जवाब तलब
Tue, 12 Oct 2021 11:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
viral poster
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर वार को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मंगलवार को महानगर सचिव इरशाद उल्ला ने एक पोस्टर वायरल किया। इसमें पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीरें लगी हैं। इस पोस्टर के नीचे इरशाद और पार्टी नेता अभय अवस्थी की भी तस्वीरें हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि दुख भरे दिन बीते रे भइया, अब सुख आयो रे...।
प्रयागराज से इस पोस्टर को जारी किए जाने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस पोस्टर पर विपक्षी दल के नेताओं ने जहां चुटकी लेनी शुरू कर दी, वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रदेश कमेटी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर से इस प्रकरण की जानकारी ली। नफीस ने इस मामले में पोस्टर जारी करने वाले इरशाद उल्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे भीतर जवाब तलब किया है।