फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress is trying to save its family and hide corruption

Jagdambika Pal : अपने परिवार को बचाने और भ्रष्टाचार को छिपाने में जुटी है कांग्रेस

Sat, 17 Sep 2022 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 10:22 PM IST
सार

सांसद जगदंबिका पाल शनिवार को कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के दिवंगत पिता अमर नाथ सोनकर को श्रद्धांजलि  देने के लिए देर शाम प्रयागराज  पहुंचे। उनके प्रीतम नगर आवास जाने के पूर्व जब संवाददाताओं ने कांग्रेस की यात्रा को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उसी के वरिष्ठ नेता लगातार छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Congress is trying to save its family and hide corruption
जगदंबिका पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज पहुंचे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस पाटी  और परिवार को  बचाने के लिए निकाली जा रही है। यह वही पार्टी है जिसने अनुच्छेद 370 और 35 ए की वकालत की और कश्मीर को देश से अलग थलग रखा।

विज्ञापन



सांसद जगदंबिका पाल शनिवार को कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के दिवंगत पिता अमर नाथ सोनकर को श्रद्धांजलि  देने के लिए देर शाम प्रयागराज  पहुंचे। उनके प्रीतम नगर आवास जाने के पूर्व जब संवाददाताओं ने कांग्रेस की यात्रा को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उसी के वरिष्ठ नेता लगातार छोड़ रहे हैं। यह यात्रा कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार की ओर से ध्यान भटकाने के लिए निकाल रही है। प्रवर्तन निदेशालय लगातार छापा मार पूछताछ के क्रम को आगे बढ़ा रहा है। उसी से बचने के लिए कांग्रेस ने यह यात्रा प्लान की।
विज्ञापन



यह  वहीं दल है जिसका कोई मुखिया नहीं है। अब अध्यक्ष के चुनाव का ढिढोरा पीटा जा रहा है। उधर प्रीतम नगर स्थित सांसद के  आवास पर अपनी पत्नी स्नेहलता पाल के साथ पहुंचे  जगदंबिका पाल ने दिवंगत  अमर नाथ सोनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके  बाद वे भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह के घर भी गए। वहां उन्होंने कहा कि ईश्वर से यही कामना है कि पीएम दीर्घायु रहे और देश हित में इसी तरह से काम करते रहें। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु भी कहा जाने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed