फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress candidate of Phulpur, land worth 75 lakh rupees, owner of gold and expensive car

फूलपुर के कांग्रेस उम्मीदवार 75 लाख रुपये की जमीन, सोना और महंगी कार के मालिक

Sun, 21 Apr 2019 01:36 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate of Phulpur, land worth 75 lakh rupees, owner of gold and expensive car
pcb - फोटो : प्रयागराज

फूलपुर लोक सभा सीट से नामांकन करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सिंह चंदेल लाखों रुपये की जमीन के मालिक हैं। उनके पास तीन हजार वर्ग फुट जमीन है, जिसका मौजूदा समय अनुमानित बाजार मू्ल्य 75 लाख रुपये है। जबकि उनकी पत्नी पल्लवी सिंह पटेल के नाम कश्मीरी गेट दिल्ली में 2232 वर्ग फुट जमीन और 900 वर्ग फुट का फ्लैट है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।   

विज्ञापन


पंकज की ओर से दिए गए शपथ पत्र में शनिवार को यह जानकारी दी गई। विवरण के अनुसार पंकज के बैंक खाते में मात्र 39,410 रुपये जमा हैं, जबकि पल्लवी के तीन बैंक खातों में एक लाख रुपये से अधिक रकम और पांच सौ ग्राम सोना,150 ग्राम चांदी भी है। पंकज ने अपने पास एक लाख रुपये और पत्नी पल्लवी के पास 45 हजार रुपये नगदी होने की भी जानकारी दी है। जबलपुर विश्वविद्यालय से बीए पास पंकज के पास सौ ग्राम सोना भी है और सफारी गाड़ी भी। जबकि पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है। आजीविका के साधनों में पंकज का अपना स्वयं का रोजगार है। 
विज्ञापन


पंकज पर धोखाधड़ी-मारपीट का एक केस भी
प्रयागराज। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सिंह चंदेल अपराधिक मामले में भी निरुद्ध हैं। उनके विरुद्ध लखनऊ के गोमतीनगर थाने में फ्लैट पर कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का केस दर्ज है। यह मामला फिलहाल विचाराधीन है और पंकज इलाहाबाद हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे पर चल रहे हैं। इस मामले में कोर्ट से उन्हें वर्ष 2017 में अरेस्ट स्टे मिला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लवी ने बांटा है 8.35 लाख रुपये उधार
पंकज सिंह चंदेल की पत्नी पल्लवी सिंह पटेल लाखों रुपये उधार भी बांटे हैं। उन्होंने कुछ व्यक्तियों, फर्मों को दो हिस्से में ऋण दिया है। एक बार 5.35 लाख रुपये और दूसरी बार तीन लाख रुपये का ऋण पल्लवी ने दिया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed