{"_id":"616c572f6808aa53444badfa","slug":"congress-11-thousand-taken-from-ticket-claimants-the-party-implemented-this-system-for-the-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने टिकट की दावेदारी करने वालों से पार्टी फंड में जमा कराए 11-11 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने टिकट की दावेदारी करने वालों से पार्टी फंड में जमा कराए 11-11 हजार रुपये
Mon, 18 Oct 2021 03:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : कांग्रेस। लोगो
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने वालों से कांग्रेस ने 11 हजार रुपये लिए। पार्टी अब तक प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद उन्हें चुनाव लड़ने के लिए धन मुहैया कराती रही है। लेकिन, बदले हालात में पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी है और दावेदारी करने वालों से पार्टी फंड में 11 हजार रुपये जमा कराए हैं।
यमुनापार के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दो महीने पहले हुई थी। उसमें यह फैसला लिया गया था। राज्य कार्यकारिणी की ओर से इसके लिए निर्देश भी जारी किए गए थे। कहा गया था कि जो भी विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी करेगा, उससे 11 हजार रुपये पार्टी फंड में जमा करने होंगे। इसके बाद ही उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा। प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर 78 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। सभी ने 11-11 हजार रुपये पार्टी फंड के नाम पर जमा किए हैं।
इस पहले कांग्रेस में दावेदारों से कभी पैसा नहीं जमा कराया गया। हालांकि, पार्टी के कुछ पदाधिकारी इसे सही मान रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि 11 हजार रुपये का फंड जमा कराने से कई लोग पहले से ही हट गए हैं। नहीं तो दावेदारों की संख्या दोगुनी और तीन गुनी होती। इससे सही प्रत्याशी का चुनाव होना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, चुनाव लड़ने के लिए कई चीजों का होना बहुत जरूरी है। पार्टी ने इस बार कई शर्तें भी तय कर दी हैं। बदले माहौल में चुनाव लड़ना सामान्य लोगों के बस की बात नहीं रह गई है।
विज्ञापन
पार्टी इस बार ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा करने की फिराक में है। इसलिए वह हर मायने में योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रही है, जो बीजेपी उम्मीदवारों से कड़ा मुकाबला कर सके। इसी को देखते हुए इस बार टिकट की दावेदारी के साथ 11 हजार रुपये पार्टी फंड में जमा कराए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी के कुछ सूत्रों का कहना है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद पार्टी को दान देने वालों की संख्या कम हुई और पार्टी का कोष अब खाली हो गया है। लिहाजा, इस बहाने पार्टी के पास कुछ फंड भी जमा होगा, जो विधानसभा चुनाव में काम आएगा। आगे पढ़ें..

शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
शहर कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। चौक जवाहर स्क्वायर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया और कहा कि जो भी पार्टी के प्रति ईमानदारी से काम करेगा पार्टी उसे हमेशा प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने पार्टी सदस्यों से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की बात कही। कहा कि पार्टी ने पद सौंपकर उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है।
इसके पूर्व नए अध्यक्ष ने बालसन चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आनंद भवन से जुलूस के साथ छात्रसंघ भवन स्थित लाल पदमधर, चंद्रशेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, अंबेदकर और सुभाष बोस की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, सुरेश यादव, अभय अवस्थी, किशोर वार्ष्णेय, फु जैल हाशमी, विजय मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, हरिकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।