फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congratulating BJP candidate Rita Joshi as Congressman

भाजपा प्रत्याशी रीता जोशी को माला पहनाने वाले कांग्रेसी चिह्नित

Mon, 01 Apr 2019 02:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congratulating BJP candidate Rita Joshi as Congressman
रीता बहुगुणा और डॉ नीरज बोरा - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो रीता बहुगुणा जोशी को माला पहनाने वाले कांग्रेसी चिह्नित कर लिए गए हैं। इसमें शहर और जिला कांग्रेस की 10 से अधिक महिला पदाधिकारियों का नाम सामने आया है। इनके अलावा कई पदाधिकारियों को रीता जोशी के प्रचार अभियान का हिस्सा बनने और इसके लिए अन्य कार्यकर्ताओं को फोन पर प्रेरित करने के आरोप में भी सूचीबद्ध किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने इसकी जांच शुरू करा दी है। उनका कहना है कि स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। संगठन के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गुपचुप माहौल बनाने और संपर्क रखने को लेकर कांग्रेस संगठन की कमजोर कड़ियों को लेकर सतर्क हो गई है। रीता जोशी के जुलूस में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के शामिल होने और जगह-जगह माला पहना कर स्वागत करने के मामले में पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में 10 से अधिक जिला व शहर कांग्रेस की महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के जुलूस में शामिल होने वालों की सूची तैयार कर ली गई है। अभी जांच कराई जा रही है, उस दौरान और कौन-कौन माल्यार्पण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


उधर, माला पहनाने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी होने पर जिला उपाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि अभी उनको कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलते ही जवाब दिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि संगठन के साथ विश्वासघात करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चिह्नित किए गए लोगों की ओर से समुचित जवाब नहीं आया तो कड़ा कदम उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष नफीस अनवर का भी एक आडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह की कार्यवाहक शहर अध्यक्ष नफीस के साथ कुछ सेकेंड की बातचीत की रिकार्डिंग जारी की गई है। नफीस ने बताया कि पूर्व नगर अध्यक्ष ने उनसे भाजपा प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतरने के बारे में चर्चा की, लेकिन उन्होंने उनकी बात पर कोई तरजीह नहीं दी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed