{"_id":"5d28e40c8ebc3e6ced3735e8","slug":"confusion-about-the-marriage-of-bareilly-mla-s-daughter-city-news-ald2492835102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली विधायक की बेटी की शादी को लेकर भ्रम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली विधायक की बेटी की शादी को लेकर भ्रम की स्थिति
विज्ञापन
Confusion about the marriage of Bareilly MLA's daughter
विधायक पुत्री की शादी को लेकर असमंजस
महंत और प्रमाणपत्र जारी करने वाले पुरोहित के अलग-अलग बयान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बरेली विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के विवाह को लेकर असमंजस की स्थित पैदा हो गई है। दरअसल जिस मंदिर में शादी होने का दावा किया जा रहा है, उसके महंत व विवाह की रस्में संपन्न कराने वाले पुरोहित अलग-अलग बयान दे रहे हैं। एक जहां मंदिर में शादी कराए जाने से इंकार कर रहे हैं, वहीं दूसरे उसी मंदिर में विवाह कराने की बात कह रहे हैं।
बेगम बाजार में गंगा तट पर स्थित जिस अति प्राचीन राम जानकी मंदिर में विधायक की बेटी का विवाह संपन्न होने की बात सामने आई है, उसका वास्तविक नाम श्री रामजानकी हनुमान मंदिर है। जिसके महंत परशुराम दास हैं। उनसे जब इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने साफ कह दिया कि इस मंदिर में न तो शादी होती है और न ही शादी हुई। विवाह के लिए जारी प्रमाणपत्र को भी उन्होंने गलत बताया। उधर विवाह प्रमाणपत्र जारी करने वाले आचार्य विश्वपति जी शुक्ल का कहना है कि विधायक पुत्री साक्षी व अजितेश का विवाह अतिप्राचीन रामजानकी मंदिर स्थित प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर परिसर मेें आयोजित कराया गया। जिसके लिए उन्हेें 1100 रुपये की दक्षिणा भी दी गई। हालांकि उनका कहना है कि युवक-युवती के साथ पहुंचे वकीलों के दबाव में आकर उन्होंने विवाह कराया।