फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Confirmation of illegal sand mining in Yamuna in raid In Lalapur

प्रयागराज : छापेमारी में यमुना में अवैध बालू खनन की पुष्टि, 50 अज्ञात नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Dec 2022 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 12:59 AM IST
सार

यमुना नदी से बालू के अवैध खनन के मामले में 50 अज्ञात नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत अधिकारियों से की जा रही थी।

विज्ञापन
Confirmation of illegal sand mining in Yamuna in raid In Lalapur
Prayagraj News : एफआईआर - फोटो : social media

विस्तार

यमुना नदी से बालू के अवैध खनन के मामले में 50 अज्ञात नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत अधिकारियों से की जा रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए रविवार को खनन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लालापुर थाना क्षेत्र के बरहुला घाट पर छापा मारा। छानबीन में यमुना नदी के बीच धारा से खनन की पुष्टि हुई। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि यह खेल स्थानीय पुलिस की शह पर चल रहा था। इस मामले में खनन निरीक्षक की तहरीर पर 50 अज्ञात नाविकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

फर्जी रवन्ना तैयार करने वाले 10 लोगों पर लग चुका है गैंगस्टर
कंप्यूटर से फर्जी रवन्ना बनाने के आरोप में पुलिस-प्रशासन ने मेजा कस्बे से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कई कंप्यूटर के अलावा स्कैनर और फर्जी रवन्ने बरामद किए गए थे। पकड़े गए आरोपी रवन्ने से सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाते थे। तब आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मेजा कस्बे के मुकेश केशरी, विशाल केशरी, अंकित केशरी, मनोज केशरी और सचिन निवासी झलकारी बाई नगर, कबरई, महोबा, जीवन लाल सिंह निवासी मनकबार घूरपुर, शिवांशु रस्तोगी निवासी कोतवाली अयोध्या, मदन सिंह निवासी नीबी हनुमानगंज लोहगरा, जगदीश सिंह निवासी घूरपुर, अखिलेश प्रताप सिंह निवासी बोगी घूरपुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed