फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conductor beaten up for not paying extortion cash-mobile looted

प्रयागराज : रंगदारी न देने पर कंडक्टर को पीटा, नकदी मोबाइल छीनने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Sep 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 07:45 PM IST
सार

महेंद्र भदोही ज्ञानपुर का रहने वाला है। वह प्राइवेट बस का कंडक्टर है। वह पीडी टंडन रोड के पास बस खड़ी कर उसमें सो रहा था। आरोप है कि तभी बस अड्डे के पास रहने वाले अंशू व चंदन सोनकर आ गए। साथ ही बस में सवारी भरने के नाम पर रंगदारी मांगी। मना करने पर लात-घूंसों से पीटने लगे।

विज्ञापन
Conductor beaten up for not paying extortion cash-mobile looted
मारपीट। - फोटो : Social Media

विस्तार

सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर पुलिस चौकी के पास बस कंडक्टर को मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूट लिया गया। पीड़ित महेंद्र श्रीवास्तव का आरोप है कि रंगदारी न देने पर यह वारदात की गई। पुलिस ने दो लोगों पर नामजद केस दर्ज कर लिया है। महेंद्र भदोही ज्ञानपुर का रहने वाला है। वह प्राइवेट बस का कंडक्टर है। वह पीडी टंडन रोड के पास बस खड़ी कर उसमें सो रहा था। 

विज्ञापन



आरोप है कि तभी बस अड्डे के पास रहने वाले अंशू व चंदन सोनकर आ गए। साथ ही बस में सवारी भरने के नाम पर रंगदारी मांगी। मना करने पर लात-घूंसों से पीटने लगे। कपड़े भी फाड़ दिए। साथ ही जेब में रखे दो हजार रुपये व मोबाइल छीनकर भाग निकले। जाते हुए रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बीचबचाव पर ड्राइवर दीपक तिवारी को भी गालियां दीं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed