फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Computer operator of Mirganj police station drank pesticide

मीरगंज थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर ने पिया कीटनाशक

Thu, 02 Jul 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Computer operator of Mirganj police station drank pesticide
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, हालत में सुधार
विज्ञापन

कुछ देर पहले मोबाइल पर किसी से की थी बात, फिर नंबर किया डिलीट

मीरगंज। मोबाइल पर किसी से बात करने के कुछ देर बाद ही मीरगंज थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथी पुलिस कर्मियों ने उसे भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
मुरादाबाद जनपद के मूंडापांडे थाना क्षेत्र के गांव नजरपुर निवासी सुशील कुमार एक साल से मीरगंज थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। वह थाने के पास ही किराये के कमरे में रहते हैं। करीब दस दिन पहले सुशील के सिर में चोट लग गई थी, जिस वजह से वह करीब एक सप्ताह से आराम कर रहे थे और बुधवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। दोपहर करीब एक बजे वह कंप्यूटर कक्ष में बैठे दरोगा से यह कहकर चले गए कि कुछ काम से कमरे पर जा रहा हूं और जल्द ही लौट आऊंगा। बताते हैं कि इस बीच सुशील ने किसी का मोबाइल लेकर एक शख्स से बात की थी। उसके बाद नंबर डिलीट कर दिया। फिर कमरे में आए और कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ी और लड़खड़ाते हुए वह थाने की तरफ जाने लगे। दूसरी मंजिल पर रहने वाले एक सिपाही ने उन्हें देखा तो संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह फिर भी डगमगाते हुए थाना कार्यालय के सामने मंदिर के पास बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सुशील को मीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। इसके बाद सुशील को भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया इसकी जानकारी होश में आने के बाद ही चल पाएगी। फिलहाल उसे भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। - विजय कुमार, एसएचओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed