फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complete system failure , students police chase

पूरा तंत्र फेल, छात्रों के पीछे भागती रही पुलिस

Wed, 15 Apr 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Complete system failure , students police chase
लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को समझने में पूरा तंत्र फेल दिखाई दिया। जिला और पुलिस प्रशासन को इतने बडे़ आंदोलन की उम्मीद नहीं थी तो छात्रों की रणनीति की भी भनक नहीं लगी। जबकि, एक दिन पहले अफसराें की छात्र नेताओं से वार्ता हुई थी। स्थिति यह रही कि फोर्स आंदोलनकारियों के पीछे-पीछे इधर से उधर भागती रही। यही का कारण रहा कि  सुभाष चौराहे पर छात्रों के जमावड़ा से पहले ही पुलिस लाठीचार्ज कर उन्हें तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन


लगातार परीक्षाओं तथा अन्य कारणों को देखते हुए छात्रों की इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। हालांकि लोक सेवा आयोग तथा उधर जाने वाली हर सड़क छावनी में तब्दील रही लेकिन आवागमन बाद में रोका गया। इसके अलावा छात्रों की पल-पल बदलती रणनीति ने भी पुलिस को खूब छकाया। छात्र सुभाष चौराहे भी जा सकते हैं, प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं थी। यही वजह रही महात्मा गांधी मार्ग पर छात्रों से निपटने की कोई तैयारी नहीं थी। छात्रसंघ भवन पर छात्रों ने हिन्दू हॉस्टल से आयोग पहुंचने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के रोके जाने पर वहीं गिरफ्तारी की घोषणा की थी लेकिन मनमोहन पार्क पर रोके जाने पर वे मेयोहाल की तरफ घुम गए। इस पर वहां और फोर्स बुला ली गई लेकिन कुछ देर धरना देने के बाद वे फिर हिन्दू हॉस्टल की तरफ बढ़े। वहां आयोग जाने से रोका गया तो छात्र सीधे सिविल लाइंस की तरफ चल दिए। इसके बाद तो छात्र जुलूस बनाकर सुभाष चौराहे पहुंच गए। वहां कई छात्र सड़क पर लेट गए और चक्काजाम कर दिया। हालांकि  यहीं पर पुलिस हरकत में आ गई और शांतिपूवर्क आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर उन्हें जुटने से पहले ही खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed