फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complaint with SSP in case of attack on CMO

सीएमओ पर हमले के मामले में एसएसपी से शिकायत 

Sat, 22 Aug 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Aug 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Complaint with SSP in case of attack on CMO
crime - फोटो : sociol media
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय मेें सीएमओ से बदसलूकी, गाली गलौच और जानलेवा हमला करने के आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। माफिया अतीक अहमद के नाम पर धमकी देने के मामले में सीएमओ ने शुक्रवार को एसएसपी को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक वाहन चालक ने सीएमओ पर जानलेवा हमले का प्रयास किया था। अन्य चिकित्साधिकारियों की मौजूदगी में हुई घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी को जाने से मारने की धमकी देते हुए देख लेने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बाजपेयी ने अनुसाशनहीनता के इस मामले में विभागीय जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए कमेटी गठित करने की तैयारी है। वहीं माफिया अतीक के नाम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एसएसपी अभिषेक दीक्षित को सीएमओ ने पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी की तरफ से शुक्रवार को सिफारिश करने वाले भी सक्रिय रहे। बताया जा रहा है कि तैश में आकर उसने गल्ती कर दी, अब उसे माफ कर दिया जाए। सीएमओ ने सिफारिश करने वालों से दो टूक कहा कि अनुसाशनहीनता के इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में इसी घटना की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed