फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complaint against student leader who recovered from VC

वसूली करने वाले छात्र नेता के खिलाफ वीसी से करें शिकायत

Sun, 11 Sep 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Complaint against student leader who recovered from VC
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
इलाहाबाद (ब्यूरो)। छात्रसंघ चुनाव के नाम पर वसूली करने वाले छात्र नेताओं तथा उनके समर्थकों के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है। नर्सिंग होम, कोचिंग संचालक तथा दुकानदार इसकी शिकायत कुलपति, रजिस्ट्रार और चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में कर सकते हैं। वसूली करने वाले छात्र नेताओं को चुनाव लड़ने से वंचित करने के अलावा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में अभी छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन छात्र नेताओं का शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी के साथ विभिन्न संस्थाओं से वसूली की शिकायतें भी आने लगी हैं। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद इस तरह की शिकायत और बढ़ जाएगी। छात्र नेताओं के खौफ को इससे ही समझा जा सकता है कि विगत वर्षों में चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद कई कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए थे। वे चुनाव के बाद खुले। इस तरह की शिकायतों के मद्देनजर कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार ऐसे छात्र नेताओं पर अंकुश लगाने की पहल की है। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला ने बताया कि नर्सिंग होम, कोचिंग संचालक तथा अन्य प्रतिष्ठान इस तरह की किसी घटना की शिकायत कर सकते हैं। दोषी छात्र नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली विवि में जीत पर एबीवीपी में जश्न
इलाहाबाद (ब्यूरो)। निष्कासन और निलंबन के विरोध में एबीवीपी के बैनर तले इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर छात्रों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि रोष और निराशा के बीच अनशन स्थल पर जश्न का माहौल भी देखने को मिला। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत से उत्साहित छात्रों ने गुलाल उड़ाए तथा मिठाई बांटी। उनका कहना था कि दिल्ली की जीत यहां भी दोहराई जाएगी। इस दौरान विक्रांत सिंह, आनंद सिंह निक्कू, सूर्य प्रकाश मिश्र, श्रवण जायसवाल, अश्विनी कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई की जीत पर निकाला जुलूस
इलाहाबाद (ब्यूरो)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीत पर एनएसयूआई से जुड़े छात्राें ने भी शनिवार को जश्न मनाया। छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन से बालसन चौराहा तक जुलूस निकाला। इस दौरान उन्हाेंने गुलाल उड़ाए तथा एक-दूसरे को बधाई दी। छात्राें ने यहां दिल्ली से बेहतर परिणाम का संकल्प लिया। जुलूस में मदन लाल, राजीव यादव, अक्षय यादव, रोहित दुबे, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed