फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complainant dissatisfied with resolution; axe falls on 17 personnel.

Prayagraj News: निस्तारण से संतुष्ट नहीं शिकायतकर्ता, 17 कार्मिकों पर गिरी गाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Complainant dissatisfied with resolution; axe falls on 17 personnel.
कोरांव। तहसील सभागार में अयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी प्रयागराज, सं - फोटो : Samvad
तहसील कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस में बीते दिनों आईं शिकायतों के निस्तारण में संतोषजनक फीडबैक न मिलने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 17 कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीएम ने रैंडम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण कराया। यह परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया। 23 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर गंभीरता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन कार्मिकों ने संतोषजनक आख्या प्रस्तुत नहीं की, उन्हें कारण बताओ नोटिस व चेतावनी निर्गत की जाए। यह कार्रवाई जन शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए की गई है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को भविष्य में अधिक गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लेखपालों पर नोटिस व प्रतिकूल प्रविष्टि
कोरांव के लेखपाल शुभम मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। राजस्व लेखपाल बृजभान को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। लेखपाल अतुल कुमार तिवारी को भी कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। नवनीत उपाध्याय, निष्कर्ष देव वर्धन पटेल और रवि शंकर सरोज, सभी लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह सभी कार्रवाई उनकी ओर से प्रस्तुत आख्याओं में पाई गई कमियों के कारण हुई।
राजस्व, विद्युत व नहर विभाग के कर्मियों पर भी कार्रवाई
राजस्व निरीक्षक प्रभाकांत, कोरांव को कारण बताओ नोटिस दिया गया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अजय कर्दम को भी कारण बताओ नोटिस मिला। देवघाट के अवर अभियंता अवधेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। बेलन नहर विभाग के कनिष्ठ अभियंता आशुतोष विजेता को चेतावनी जारी की गई। बेलन नहर प्रखंड के कनिष्ठ अभियंता बालगोविंद मिश्रा को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।

वन, ग्राम विकास व पुलिस विभाग के कर्मचारी भी कार्रवाई की जद में
वन अधिकारी मथुरा यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि मिली। कोरांव रेंज के वन दरोगा मानवेंद्र सिंह को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। विकास खंड मांडा के ग्राम विकास अधिकारी रामसकल, थाना कोरांव के उप निरीक्षक अंकुश कुमार व उप निरीक्षक दीपक राजपूत, पेशकार अजय शंकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed