प्रयागराज : संदिग्ध दशा में कमरे के अंदर मृत पड़ा मिला प्रतियोगी छात्र, तीन दिन पहले मौत की आशंका
मूलरूप से गाजीपुर का रहने वाला छात्र अभिषेक कुमार राय (33) अल्लापुर में पानी की टंकी के पास किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। दो दिन दिन से वह कमरे के बाहर नहीं दिखा। दरवाजा भी अंदर से बंद था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के अल्लापुर इलाके में पानी की टंकी के पास एक प्रतियोगी छात्र कमरे के अंदर मृत मिला। कई दिनों से अंदर से कमरा बंद होने के चलते आसपास रहने वाले छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने जब कमरा खोला तो वह मृत मिला। शव काफी फूल गया था। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि छात्र की मौत दो तीन दिन पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से गाजीपुर का रहने वाला छात्र अभिषेक कुमार राय (33) अल्लापुर में पानी की टंकी के पास किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। दो दिन दिन से वह कमरे के बाहर नहीं दिखा। दरवाजा भी अंदर से बंद था। आसपास रहने वाले छात्रों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जार्जटाउन के इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।