{"_id":"656722cb68e04cd7c50b7959","slug":"competitive-student-committed-suicide-by-hanging-herself-body-found-hanging-in-the-room-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव
Wed, 29 Nov 2023 05:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Nov 2023 05:08 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले की रहने वाली अंतिमा यादव (23) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। वह शिवकुटी इलाके के गोविंदपुर में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। मंगलवार की देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
अंतिमा यादव। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सुल्तानपुर की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा ने मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह देर तक कमरे से न निकलने पर लोगों को चिंता हुई। खिड़की से झांचकर देखा तो उसका शव फंसे से लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले की रहने वाली अंतिमा यादव (23) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। वह शिवकुटी इलाके के गोविंदपुर में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। मंगलवार की देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह हुई तो लोग सन्न रह गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि वह तीन पहले घर से लौटी थी। उसके इस कदम से परिजन भी सन्न हैं।
विज्ञापन