फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   company of six crores made on the PAN card

crime : युवक के पैन कार्ड पर बना ली छह करोड़ की कंपनी, जालसाजी का मुकदमा

Mon, 01 Aug 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 10:54 PM IST
सार

अमित सिंह 21 जुलाई को आईटीआर दाखिल करवाने पहुंचे तो पता चला उनके पैन कार्ड पर नोएडा में सविता ट्रेडिंग कंपनी फर्म चल रही है। उस फर्म ने ए साल का टर्नओवर 6 करोड़  55 लाख 58 हजार 120 रुपये दिखाया है।

विज्ञापन
company of six crores made on the PAN card
पैन - फोटो : social media

विस्तार

कीडगंज के तालाब नवल राय इलाके के रहने वाले अमित सिंह के पैन कार्ड पर नोएडा में छह करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी गई। कुछ दिन पहले जब उन्होंने आईटीआर दाखिल किया तो पैन कार्ड पर करोड़ों का टर्नओवर देखकर उनके होश उड़ गए। अमित ने नोएडा स्थित कंपनी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन



अमित सिंह 21 जुलाई को आईटीआर दाखिल करवाने पहुंचे तो पता चला उनके पैन कार्ड पर नोएडा में सविता ट्रेडिंग कंपनी फर्म चल रही है। उस फर्म ने ए साल का टर्नओवर 6 करोड़  55 लाख 58 हजार 120 रुपये दिखाया है। अमित को कुछ समझ में ही नहीं आया।
विज्ञापन



उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पता चला कंपनी ने उनके पैन कार्ड का प्रयोग कर टर्नओवर किया है। इस मामले में कंपनी और मोबाइल नंबर के आधार पर कीडगंज थाने में 30 जुलाई को जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कूटरचित दस्तावेजों से जमीन पर किया कब्जा, छह के खिलाफ रिपोर्ट
कर्नलगंज की रहने वाली साहिबा ने छह लोगों के खिलाफ कूट रचित दस्तावेजों से जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। साहिबा का आरोप है कि उनके पति ने जमीन खरीदी थी। वह जमीन लाल सिंह, जवाहर लाल, हीरामती, शिवरनिया देवी, नूर आलम और नौशाद ने जाली दस्तावेजों और फर्जी गवाहों के माध्यम से अपने नाम करा ली और उस पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed