फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commuters troubled by traffic jam at Atrampur Gate No. 8

Prayagraj News: अटरामपुर गेट नंबर 8 जाम से लोग परेशान

Sat, 18 Jul 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 18 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Commuters troubled by traffic jam at Atrampur Gate No. 8
रवि शंकर त्रिपाठी
नवाबगंज। प्रयागराज- लखनऊ रेल पथ मार्ग रेलवे स्टेशन अटरामपुर गेट नंबर 8 पर सुबह से ही जाम लग जाता है। इससे राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सुबह 8 से 9 बजे के बीच रेल पथ मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियाें से सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे जिला कचहरी, सरकारी दफ्तर से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूल के बच्चों, अध्यापकों को गेट खुलने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रेल मंत्रालय भारत सरकार को अवगत कराते हुए ओवरब्रिज की मांग की गई लेकिन ओवरब्रिज नहीं बनाया गया। लोगों ने जिम्मेदारों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। डीआरएम प्रयागराज से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

- गेटमैन के कक्ष में लगा सांकेतिक बोर्ड राहगीरों को यह बता रहा है कि गाड़ी पास होने के 3 से 4 मिनट के बाद स्टेशन मास्टर गेट खोलेंगे। इससे राहगीरों को रेलवे स्टेशन मास्टर के गेट खोलने का इंतजार करना पड़ता है। -अखिलेश कुमार साहू स्टेशन मास्टर अटरामपुर
विज्ञापन


--सुबह- शाम रेलवे गेट से जाम लग जाता है। लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में परेशानी होती है। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है। --रवि कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


--सुबह अटरामपुर गेट नंबर 8 काफी देर तक बंद होने से सड़क मार्ग से जुड़े यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गेट नंबर 8 पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की गई लेकिन अभी तक नहीं बनाया गया। --रणजीत सिंह उर्फ बबलू, नवाबगंज
--सुबह स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को गेट बंद होने से मुश्किलों की राह से गुजरना पड़ता है। यहां पर ओवरब्रिज बनाए जाने की सख्त आवश्यकता है। --सुजीत कुमार मिश्र,लेदहाबरा


--काफी दिनों से अटरामपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 8 पर ओवरब्रिज बनाने की मांग पूरी नहीं हुई। इससे दूरदराज से आने वाले लोगों को काफी देर तक गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता है। --पवन कुमार शुक्ला दुर्गा शुक्ल का पूरा

रवि शंकर त्रिपाठी

रवि शंकर त्रिपाठी

रवि शंकर त्रिपाठी

रवि शंकर त्रिपाठी

रवि शंकर त्रिपाठी

रवि शंकर त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed