फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   commotion of the inspector in the spa center,a scuffle with the Sub Inspector

प्रयागराज : स्पा सेंटर में दरोगा का हंगामा, चौकी इंचार्ज से हाथापाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 25 Aug 2022 01:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 01:41 AM IST
सार

आरोप है कि वह नशे में धुत था और उसने महिलाकर्मियों समेत अन्य स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर गालीगलौज और हंगामा करने लगा। इसकी जानकारी मिली तो चौकी प्रभारी सिविल लाइंस राकेश शर्मा पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने समझाया तो दरोगा उनसे ही उलझ गया।

विज्ञापन
commotion of the inspector in the spa center,a scuffle with the Sub Inspector
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस में नशे में धुत दरोगा ने स्पा सेंटर में जमकर हंगामा किया। उसने पहले तो स्टाफ से अभद्रता की। सूचना पर चौकी इंचार्ज पहुंचे तो उनसे भी हाथापाई की। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। आरोपी दरोगा कलीमउल्ला कुछ समय पहले तक पुलिस लाइन में तैनात था और वर्तमान समय में निलंबित चल रहा है। बुधवार को रात नौ बजे के करीब वह हॉट स्टफ चौराहे के पास स्थित किंग थाई स्पा सेंटर में पहुंचा। 

विज्ञापन



आरोप है कि वह नशे में धुत था और उसने महिलाकर्मियों समेत अन्य स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर गालीगलौज और हंगामा करने लगा। इसकी जानकारी मिली तो चौकी प्रभारी सिविल लाइंस राकेश शर्मा पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने समझाया तो दरोगा उनसे ही उलझ गया। अपशब्द कहने लगा और बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई होने लगी। तब तक अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए और किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही आरोपी दरोगा को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी अफसरों को देकर नशे में धुत दरोगा को सिविल लाइंस थाने लाया गया। तब तक इंस्पेक्टर भी आ गए और पूछताछ के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा। 
विज्ञापन



आरोपी दरोगा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। यह भी पता चला है कि उसका इलाज चल रहा है। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed