{"_id":"62e18ce6b21da118696218bc","slug":"commonwealth-games-202-the-enthusiasm-of-the-indian-team-increased-the-players-said-no-one-is-in-competiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games 2022 : खिलाड़ियों ने भारतीय दल का बढ़ाया जोश, बोले- कोई नहीं है टक्कर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Commonwealth Games 2022 : खिलाड़ियों ने भारतीय दल का बढ़ाया जोश, बोले- कोई नहीं है टक्कर में
Thu, 28 Jul 2022 03:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 03:16 PM IST
सार
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी शैलेश कुमार ने अधिक से अधिक गोल्ड की कामना की तो राम निवास पांडेय ने सभी 215 खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पदक के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Prayagraj News : मेयो हॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल की जीत के लिए शुभक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्मिंघम में बृहस्पतिवार से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज है। लेकिन, संगमवासियों की उम्मीदें बर्मिंघम रवाना हुए भारतीय दल पर टिकी है। बुधवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और खेलगांव पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर जुटे खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं, इस दुआ के साथ कि टीम अधिक से अधिक पदक लेकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी शैलेश कुमार ने अधिक से अधिक गोल्ड की कामना की तो राम निवास पांडेय ने सभी 215 खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पदक के लिए प्रार्थना की। मेयोहाल स्थित अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ट्रेनिंग कर रहे सुनील विश्वकर्मा और प्रभदीप सिंह ने प्रधानमंत्री का नारा दोहराया, कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में।
विज्ञापन
तेजस चतुर्वेदी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम तो सीनियर बास्केटबाल खिलाड़ी खुशी सिंह ने हिप-हिप हुर्रे और आल द बेस्ट-इडिंया के नारे लगवाए। वहीं खेलगांव पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर जुटे खिलाड़ियों ने टीम को खास अंदाज में शुभकामनाएं भेजीं तो मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में कोच देवी प्रसाद, मेयो हाल में क्रीड़ाधिकारी संदीप गुप्ता तथा कोच अरविंद सोनकर आदि ने भी भारतीय टीम को बधाई दी।