{"_id":"6095988df401715d3f581eee","slug":"common-people-will-get-oxygen-from-balaji-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोगों को बालाजी ट्रेडर्स से मिलेगा ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लोगों को बालाजी ट्रेडर्स से मिलेगा ऑक्सीजन
Sat, 08 May 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 May 2021 01:14 AM IST
सार
- प्रशासन ने ऑक्सीजन के दाम भी तय किए, बड़ा सिलिंडर 600, छोटा 250 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
ऑक्सीजन
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए ऑक्सीजन मिलना थोड़ा आसान होगा। आम लोग नैनी स्थित बालाजी गेस्ट हाउस से ऑक्सीजन से भरा सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे। खाली सिलेंडर भी वहीं जमा करने होंगे। इतना ही नहीं प्रशासन ने ऑक्सीजन के दाम भी तय कर दिए है। उससे अधिक कीमत नहीं ली जा सकेगी। हालांकि नए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है तो लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।
कोविड संक्रमित बड़ी संख्या में लोग होम आइसोलोशन में है। इनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को ऑक्सीजन के लिए काफी भटकना पड़ता है। ऑक्सीजन मिलने तथा भर्ती होने में देरी कई बार संक्रमितों को भारी पड़ गई है। जरूरतमंदों की लंबी कतार की वजह से ऑक्सीजन प्लांट पर भी तनाव बना रहता है। इतना ही नहीं ऑक्सीजन के लिए मनमानी वसूली की भी शिकायत है।
इस तरह की परेशानियों से राहत देने के लिए प्रशासन ने अब कदम उठाया है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को बैठक में आम लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि प्लांट पर कोई ऑक्सीजन लेने नहीं जाएगा। सभी डीलर्स तथा आम लोग दिन में 10 से दो बजे के बीच नैनी स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में खाली सिलेंडर जमा करेंगे। इसके 24 घंटे बाद वहीं से भरा हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
डीएम ने ऑक्सीजन के दाम भी तय कर दिए हैं। इसके अनुसार बड़ा यानी 47.50 लीटर वाले ऑक्सीजन सिलेंडर 600 रुपये में मिलेंगे। 20 लीटर के सिलेंडर 300 तथा 10 लीटर के 250 रुपये में मिलेंगे। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि रीफिलिंग के लिए लोगों को प्लांट पर जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में अमर ज्योति ट्रेडर्स, त्रिवेणी गैस, सुमित मोटर पार्ट्स, आरएस मार्केटिंग, सिद्धांत इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।