फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commission against the president issued an indefinite hunger strike

आयोग अध्यक्ष के खिलाफ बेमियादी अनशन जारी

Fri, 17 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 17 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Commission against the president issued an indefinite hunger strike
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर छात्रों एवं प्रतियोगियों का बेमियादी अनशन लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। प्रतियोगियों एवं छात्रों पर बिना किसी कारण लाठी चार्ज करने को लेकर समाज के हर वर्ग में आक्रोश दिखाई पड़ा। छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। आयोग अध्यक्ष के खिलाफ बेमियादी अनशन पर दीपक मिश्र, धीरज पांडेय और अनिलेश तिवारी बैठे। वहीं प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के नेतृत्व के लिए अवनीश पांडेय, राणा यशवंत प्रताप सिंह आजाद, अयोध्या सिंह,रजनीश सिंह आदि मौजूद थे। अनशन पर बैठे प्रतियोगी छात्रों का हाल जानने प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने केलिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


दरअसल 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की परीक्षा होेने के कारण अधिकतर प्रतियोगी छात्र अब तैयारी में जुटे हैं। सो प्रतियोगियों की ओर से बृहस्पतिवार को आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई बैठक में कम लोग ही जुटे। उम्मीद है कि 26 अप्रैल की परीक्षा के बाद ही आंदोलन में तेजी आएगी। 
विज्ञापन


पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर निरस्त करने, आयोग के अध्यक्ष को हटाने तथा भर्तियों और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगियों और छात्रों का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर नौ दिनों से जारी  क्रमिक अनशन के बाद सोमवार से बेमियादी अनशन शुरू हुआ है। लोकतांत्रिक छात्र संगठन ने प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन को हर स्तर पर समर्थन की घोषणा की है। लोकतांत्रिक छात्र संगठन के अक्षय भट्ट की पिटाई के बाद जेल भेजने की निंदा भी की गई। बैठक में शिवाकांत तिवारी, जाकिर हुसैन, प्रशांत आर्य प्रियम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में बृहस्पतिवार को वकीलों ने पहुंचकर समर्थन दिया। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने अनशन कर रहे छात्रों का समर्थन करने के साथ उनसे कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही। उन्होंने छात्रों से अनशन खत्म करके लड़ाई लड़ने की बात कही। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करके सरकार बर्बरता पर उतारू है। छात्रों की लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए मामले को स्वयं कार्मिक विभाग के मंत्री एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने की बात कही। साथ ही उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed