फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   commercial tax officer who went to survey dies due to heart attack

prayagraj : सर्वे करने गए वाणिज्य कर अफसर की हार्टअटैक से मौत, मचा हड़कंप

Sat, 16 Jul 2022 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 12:08 AM IST
सार

परशुराम यादव की तैनाती वाणिज्य कर विभाग के सिविल लाइंस कार्यालय में थी।  कुछ वर्ष पूर्व ही वह पदोन्नति पाकर वाणिज्य कर अधिकारी बने। विभागीय अफसरों ने बताया कि उन्हें शुगर और रक्तचाप की समस्या थी।

विज्ञापन
commercial tax officer who went to survey dies due to heart attack
हार्ट अटैक - फोटो : pixaby

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे के पास सर्वे करने गए वाणिज्य कर अधिकारी परशुराम यादव को हार्ट अटैक आ गया। यूनियन बैंक वाली गली में हुए इस वाकये के बाद वहां काफी भीड़ लग गई। व्यापारियों ने इसकी सूचना वाणिज्य कर विभाग के अफसरों को दी। एक निजी नर्सिंग होम में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन



परशुराम यादव की तैनाती वाणिज्य कर विभाग के सिविल लाइंस कार्यालय में थी।  कुछ वर्ष पूर्व ही वह पदोन्नति पाकर वाणिज्य कर अधिकारी बने। विभागीय अफसरों ने बताया कि उन्हें शुगर और रक्तचाप की समस्या थी। शुक्रवार को वह यूनियन बैंक वाली गली में सर्वे केे लिए गए। इस दौरान एक व्यापारी से बातचीत के दौरान वह अचानक गिर गए। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन



लोगों को लगा कि उनकी वहां एक व्यापार मंडल के पदाधिकारी से बहस हुई है। परशुराम को वहां के कुछ व्यापारी जानते थे, सो उन्होंने विभागीय अफसरों को भी उनके गश खाकर गिरने की सूचना दे दी। कुछ ही देर में व्यापारियों और विभागीय अफसरों की मदद से उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



57 वर्षीय परशुराम के निधन की खबर  किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी मौत हो गई है। बाद में उन्हें एक और नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विभाग के उपायुक्त प्रशासन एके गौतम ने बताया कि परशुराम का पार्थिव शरीर उनके परिजन एंबुलेंस से लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि वह सिविल लाइंस में ही किराये के मकान पर रहते थे। 



कटरा में वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी जीएसटी की चोरी
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को कटरा में जीएसटी की चोरी पकड़ी। यहां एक हाईवेयर कारोबारी के यहां हुई जांच में लाखों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। इस दौरान वहां विभागीय टीम ने तमाम प्रपत्र भी सीज कर लिए। मौके पर ही उससे 11.50 लाख रुपये जमा करवाए गए। डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि व्यापारी के ऊपर 25 लाख की पेनाल्टी लगी है। उसने बाकी पेनाल्टी शीघ्र ही जमा करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed