{"_id":"5e371f0a8ebc3e4ad74f868e","slug":"comedian-rajpal-yadav-took-a-dip-in-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने संगम में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने संगम में लगाई डुबकी
Mon, 03 Feb 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
rajpal yadav
- फोटो : प्रयागराज
बॉलीवुड के चर्चित हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने रविवार को संगम में डुबकी लगाई। त्रिवेणी तट पर सविधि पूजा के बाद उन्होंने लोक कल्याण की कामना से भगवान वेणी माधव का दर्शन किया।
माघ मेला के सेक्टर नंबर -पांच में अपने गुरु पं देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के शिविर में हास्य अभिनेता राजपाल ने हाजिरी लगाई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से अभी तक दद्दा शिविर अपने शिष्यों को संदेश देने के लिए नहीं आ सके हैं, लेकिन शांति और कल्याण की कामना से पार्थिव शिवलिंग बनाने का संदेश दिया जा रहा है। सेहत ठीक होते ही दद्दा माघ मेला में पहुंचेंगे।
उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म हंगामा -2 के जल्द रिलीज होने की जानकारी दी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी शनि केसरी ने शिविर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण समेत अन्य अनुष्ठनों की रूपरेखा की जानकारी दी।