फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Combined State Engineering Services Examination-2019 : Even after six and a half months of selection, UPPSC did not give appointment letter

सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019  : चयन के साढ़े छह माह बाद भी यूपीपीएससी ने नहीं दिया नियुक्ति पत्र

Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 07:03 PM IST
सार

ऊर्जा विभाग, श्रम विभाग में सहायक निदेशक के पदों पर ज्वाइनिंग अटकी, यूपीपीएससी ने इस वर्ष 26 मार्च को जारी किया था अंतिम चयन परिणाम।

विज्ञापन
Combined State Engineering Services Examination-2019 : Even after six and a half months of selection, UPPSC did not give appointment letter
uppsc

विस्तार

एक तरफ मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि किसी भी भर्ती के विज्ञापन से लेेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया छह माह में पूरी कर ली जाएगी, वहीं तमाम अभ्यर्थी चयनित होने के साढ़े छह माह बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल के चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 का अंतिम चयन परिणाम 26 मार्च 2021 को जारी किया था। इस परीक्षा के तहत सहायक अभियंता के 648 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 68 पद खाली रह गए थे और आयोग ने 580 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया था। परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद ही आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही मंडी परिषद, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में सहायक अभियंता के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई, लेकिन ऊर्जा विभाग में सहायक निदेशक के पद पर चयनित 21 अभ्यर्थियों और श्रम विभाग में सहायक निदेशक कारखाना के सात पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2019 में जारी हुआ था और परिणाम के लिए दो साल तक इंतजार करना पड़ा। अब रिजल्ट आने के साढ़े छह माह बाद भी नियुक्ति के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed