फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   combined state engineering services exam to be held on 13th december now

अब 13 दिसंबर को होगी राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा

Wed, 14 Oct 2020 12:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
combined state engineering services exam to be held on 13th december now
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रयागराज। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन)-2019 की परीक्षा अब 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा एक नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ा दी है। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 692 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2019 से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2020 और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2020 निर्धारित थी। आयोग की ओर से 30 दिसंबर 2019 को जारी विज्ञापन में केमिकल इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग को छोड़कर बाकी सभी शाखाओं के पाठ्यक्रम दिए गए थे।
विज्ञापन


इस पर केमिकल इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग शाखा के अभ्यर्थियों ने आयोग में अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद आयोग ने एक अक्तूबर को सहायक निदेशक कारखाना पद के लिए केमिकल एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम को समाहित करते हुए परीक्षा योजना जारी की। केमिकल एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों का कहना था कि पाठ्यक्रम देर से जारी होने के कारण अन्य शाखों के अभ्यर्थियों के मुकाबले उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम वक्त मिलेगा। लेकिन आयोग की ओर से परीक्षा तिथि आगे बढ़ा दिए जाने से अब इन अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed