फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Colleges sent information about vacant posts of Assistant Professor to the Directorate, advertisement will be

Vacancy : कॉलेजों ने निदेशालय को भेजी असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की सूचना, जल्द जारी होगा विज्ञापन

Fri, 14 Jun 2024 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 04:00 PM IST
सार

रिक्त पदों की संख्या अभी तय नहीं है। कॉलेजों से मिली रिक्त पदों की सूचना के आधार पर अधियाचन तैयार करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने कमेटी के गठन का निर्णय लिया है। यह कमेटी अगले सप्ताह तक काम शुरू कर देगी। इसके बाद प्रदेश के जिन कॉलेजों से रिक्त पदों की सूचना आई है।

विज्ञापन
Colleges sent information about vacant posts of Assistant Professor to the Directorate, advertisement will be
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदाें की सूचना उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है। सत्यापन के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन

रिक्त पदों की संख्या अभी तय नहीं है। कॉलेजों से मिली रिक्त पदों की सूचना के आधार पर अधियाचन तैयार करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने कमेटी के गठन का निर्णय लिया है। यह कमेटी अगले सप्ताह तक काम शुरू कर देगी। इसके बाद प्रदेश के जिन कॉलेजों से रिक्त पदों की सूचना आई है, उनका सत्यापन कराया जाएगा। यह सत्यापन भी होगा कि पद रिक्त होने की क्या वजह है।

विज्ञापन

शिक्षकों के तमाम पद ट्रांसफर होने या रिटायर होने के कारण खाली हुए होंगे। वहीं, कुछ पद शिक्षकों का निधन होने, पद छोड़ देने या अन्य कारणों से भी खाली होते हैं। सत्यापन पूरा होने पर अधियाचन तैयार किया जाएगा। निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि रिक्त पदों का अधियाचन जुलाई के पहले सप्ताह तक शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजे जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को स्थायी अध्यक्ष, स्थायी सचिव और चार स्थायी उप सचिव भी मिल जाने की उम्मीद है। चार उप सचिवों की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, स्थायी अध्यक्ष के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण नियुक्तियां अटकी हुईं थीं। आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में नियुक्तियों में अब कोई बाधा नहीं है।

सीएम ने दिए हैं जल्द भर्तियां करने के निर्देश
 

पिछले दिनों उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्तियां शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद भर्ती संस्थाओं पर दबाव बढ़ा है। यही वजह है कि उच्च शिक्षा निदेशालय भी रिक्त पदों का अधियाचन तैयार करने में जुट गया है। अगर निदेशालय जुलाई में शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज देता है ताे अगस्त या सितंबर में आयोग नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed