{"_id":"5d1915848ebc3e3c734beea0","slug":"cold-drink-milk-sweets-sample-sealed-at-40-shops-in-pryagraj-allahabad-news-ald2482152191","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 दुकानों की जांच, मिलावटी कोल्ड ड्रिक, पनीर, जलेबी, आइसक्रीम के 7 नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दुकानों की जांच, मिलावटी कोल्ड ड्रिक, पनीर, जलेबी, आइसक्रीम के 7 नमूने सील
विज्ञापन
Cold drink, Milk, Sweets sample sealed at 40 shops in Pryagraj
- फोटो : AU
40 दुकानों की जांच, एनर्जी ड्रिंक, दूध, पनीर आइसक्रीम, जलेबी के 7 नमूने सील
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगा के उद्देश्य से रविवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की दस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की तो हड़कंप मच गया। कुल 40 दुकानों की सघन जांच और खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया गया। टीम सदस्यों ने मिलावट की आशंका पर एनर्जी ड्रिंक, दूध, पनीर, आइसक्रीम, जलेबी आदि के सात नमूने सील कर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। सभी कारोबारियों को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी की जा रही है। 24 जून से शुरू इस विशेष अभियान के तहत 57 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी डॉ.शैलेंद्र प्रताप सिंह ने टीमों को अलग-अलग शहर और गांवों में भेजा। विशेष छापामारी अभियान में लूकरगंज स्थित राजशिला कोल्ड ड्रिंक से न्यू स्टिंग एनर्जी ड्रिक, मामा भांजा तालाब में सचिन यादव की दुकान से पनीर, काजीपुर नैनी स्थित न्यू अमूल च्वायस आइसक्रीम से पेय आइसकैंडी, अकोढ़ा चौराहा करछना में बलराम शुक्ला की दुकान से जलेबी, पीपल गांव में सरस दुग्ध डेयरी से खोआ, जय मां दुर्गा जनरल स्टोर से फुल क्रीम मिल्क( शुद्ध ब्रांड) फन गांव स्थित राजस्थान आइसक्रीम से फालूदा आइसक्रीम के नमूने लिए।
उन्होंने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर संबंधित व्यवसायी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इंप्रूवमेंट नोटिस का 15 दिन में जवाब न मिलने पर कारोबारी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।